महिला रेसलर कविता दलाल को मिलेगा भारत गौरव अवार्ड
बिनौली। देश की पहली महिला डब्लूडब्लूई रेसलर कविता दलाल को कालीरमन फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव अवार्ड दिया जाएगा। कालीरमन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम विदेशों तक रोशन करने वाली शख्सियतों को हर वर्ष भारत गौरव अवार्ड दिया जाता है। खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली डब्लूडब्लूई रेसलर कविता दलाल को इस वर्ष यह अवार्ड दिया जाएगा। कविता इस समय अमेरिका में डब्लूडब्लूई के रिंग में दम दिखा रही हैं। कविता के पति नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गौरव तोमर ने बताया कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में 9 जून को आयोजित समारोह में यह अवार्ड दिया जाएगा। फाउंडेशन के संयोजक सुरेंद्र कालीरमन की ओर से उन्हें इस बारे में लिखित व मेल द्वारा सूचित किया है।