बागपत। फसलों की उत्पादकता बढ़े और खेतों में घटते पोषक तत्वों को बढ़ाया जाए इसके लिए कृषि वैज्ञानिक कृषकों को जानकारी देंगे। कृषि विभाग की ओर से वैज्ञानिक की बात किसानों के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि किसानों को फसलों की उत्पादकता को किस प्रकार से बढ़ाया जा सकता है। किस रासायनिक उर्वरकों से फसलों को नुकसान होता और मानव स्वास्थ्य को इसकी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा चार जून को होने वाले लाइव कार्यक्रम में दी जाएगी। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक कृषकों को कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम तीन से छह बजे तक एनआईसी कार्यालय में चलेगा। सीधा प्रसारण किसान विभिन्न वेबसाइटों पर देख सकते हैं।