फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विरोधी कार्यशैली पर जमकर भड़ास निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

स्थानीय दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में जनपद के ढेरों लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने पर पत्रकारों के साथ बातचीत में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार की शिक्षक विरोधी कार्यशैली पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि संलग्न प्राइमरी व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अभी तक मार्च-अप्रैल का वेतन भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और संलग्न प्राइमरी के शिक्षक तो अभी तक फरवरी का वेतन नहीं पा सके हैं, नई पेंशन योजना का सरकारी अंशदान शिक्षकों के खातों में नहीं भेजा जा रहा है मृतक आश्रितों को नियुक्तियां नहीं दी जा रही है, सेवानिवृत्त शिक्षकों की अभी तक पेंशन लटका रखी है और दर्जनों शिक्षकों को जीपीएफ का भुगतान नहीं हो सका है, उसी प्रकार ढेरों प्रकरणों पर यह जिला विद्यालय निरीक्षक हठधर्मिता एवं शिक्षकों के शोषण पर उतारू है, शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इन तमाम मसलों पर जनपद के शिक्षक 31 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव कर जवाब मांगेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, संरक्षक इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा और कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें