फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत वाली फसल उगाकर अधिक मुनाफा लेने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के गांवों की कृषक महिलाओं को कम लागत में अधिक उपज लेने की जानकारी दी।
खेकड़ा शहर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को क्षेत्र के गांवों की कृषक महिलाओं को फसल संबंधी जानकारी देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने कृषक महिलाओं को कम लागत में अधिक उपज लेकर आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि महिलाएं कम लागत वाली फसल उगाकर अधिक मुनाफा कमाकर अपने परिवार का भरा पोषण अच्छे से कर सकती है। उन्होंने सभी कृषक महिलाओं से कम लागत वाली फसल उगाकर अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान बीरमती, मुनेश, कृष्णा, सुदेश, पारूल, बबीता, पिंकी, कविता, अंजू, पूनम, सुधा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें