फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर किया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को छात्र छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण से जीवनीय वायु भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनको सुरक्षित रखने का संकल्प कराया। इस दौरान अशोक, गुड़हल, नीम, कंजी, नींबू आदि प्रजातियों के 35 पौधे लगाए। उधर यहां चल रहे समर कैंप में बच्चों को खेलकूद के साथ विभिन्न गतिविधियां सिखाई गई। प्रबंध समिति सदस्य किरण प्रधान, मनोज कुमार, देवेंद्र शर्मा, पवन वशिष्ठ, प्रियंका पांचाल, संजीव अक्षत, नीरज शर्मा, शगुफ्ता खान, दीपा, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें