बागपत। बड़ौत के गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित हुई किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अल्टीमेट मार्शल आर्ट बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के कोच विकास सैनी ने बताया कि बड़ौत में 25 मई को किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें सेंटर के नौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंश, पूर्णिमा, प्रियांशु, हिमांशी, शिवम और भूमि ने स्वर्ण पदक जीता। शिवम, मिक्का ने रजत, अंजस और रीया ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को डॉ. पुष्पेंद्र तोमर और मनीष तोमर ने पुरस्कृत किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली के मुगलसराय में 15 से 17 जून तक चलने वाली किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसमें विवेक शर्मा, विपिन, अजित चौहान ने खिलाड़ियों को स्वागत किया।