फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रेलवे प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन नंबर 54475 रद चल रही है। बृहस्पतिवार को भी ट्रेन रद रही। इससे आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना था कि इस रूट पर ट्रेनों का लेट होना व रद होना आम बात है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इससे यात्रियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उधर, रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि ऊपर से ही ट्रेन रद चल रही है। शुक्रवार से यह ट्रेन दोबारा से इस रूट पर संचालित हो जाएगी। आक्रोश जताने वालों मेें विकास, सौरभ, महेश, अंकित, सूरज, नरेंद्र, दीपक, महेंद्र, प्रवीण, आशीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें