बागपत। कलक्ट्रेट के सामने दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो कार सवार घायल हो गए। शहर निवासी दिनेश अपनी पत्नी गीता और परिवार के सदस्य हिमांशु, अभिषेक, हिमानी, नेहा, आशुतोष के साथ पारिवारिक कार्यक्रम से मुरथल (सोनीपत, हरियाणा) जा रहे थे। कलक्ट्रेट के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में गीता और दूसरी कार में सवार विनोद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।