अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के महाराणा प्रताप सिंह में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन कक्षा छह से दसवीं तक के बीच नृत्य, संगीत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने बताया कि नृत्य में समीर प्रथम, अक्षय द्वितीय और दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में काकुल प्रथम, दीपांशी द्वितीय और परी तीसरे स्थान पर रही। संगीत शिक्षिका शालिनी कुशवाह ने बताया कि गायन, वादन एवं नृत्य तीनों के समावेश को संगीत कहते है। पूर्व से ही व्यक्ति गाने बजाने का कार्य करता आ रहा है। गायन मानव के लिए उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। संगीत एक सुव्यवस्थित कला है जो गायन, वादन और नृत्य तीनों के संग समावेश से होता है। अमर दीप, प्रमोद कुमार, सविता देवी, हिमा, वर्षा, कोमल, ज्योति, पूजा, आकांक्षी शर्मा, शिवानी, प्रियंका कश्यप, सुमन शर्मा, गौरव आर्य का सहयोग रहा।