फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम का प्रकोष्ठ महोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर डॉ. रमेश वशिष्ठ के आवास पर अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का प्रकोष्ठ उत्सव धूमधाम से मनाया। इसका शुभारंभ भगवान परशुराम को माल्यार्पण कर औ दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. भवानी शंकर शर्मा और ब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष पं रविंद्र भारद्वाज ने किया। समारोह में ब्राह्मण समाज के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को, जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर 12वीं की परीक्षा में जिला टॉपर एकता कौशिक और 10वीं के मेधावी छात्र यश गौतम, अभय वशिष्ठ, अविरल को भी सम्मानित किया और कार्यक्रम में समाज के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र शर्मा व प्रभात वशिष्ठ को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया । संचालन डॉ. रमेश वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर महामंत्री अनिल वत्स, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, राम कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, सतेंद्र कौशिक, योगेंद्र भारद्वाज, अनिल वत्स, संजय शर्मा, सतबीर शर्मा, अमित दीक्षित, दीपक शर्मा, सतबीर शर्मा, संजीव वशिष्ठ, मा. ओमकार शर्मा, देवेंद्र कौशिक, अमित शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, कालूराम शर्मा, कंवर पाल शर्मा, बलराम शर्मा, चिंटू शर्मा, राकेश शर्मा, आशु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें