फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन ज्योति महिला मिलन ने स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को जैन ज्योति मिलन ने स्थापना दिवस मनाया। इसका शुभारंभ भगवान महावीर की प्रार्थना से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने भगवान महावीर को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसमें अध्यक्ष प्रवीन जैन, मंत्री सतीश जैन, कोषाध्यक्ष विरेंद्र जैन मुख्य अतिथि रहे। इसके बाद महिलाओं ने अपने अपने घरों में तैयार किए व्यंजन सभी को खिलाए। इस दौरान जैन ज्योति मिलन अध्यक्ष नीतू जैन, मंत्री कमलेश जैन, अनीता जैन, बीना जैन, उर्मिला जैन, सरिता जैन, रीना जैन, पूनम जैन, सुमन जैन, अंजली जैन, मधु जैन, दीया जैन, मंजूू जैन, अनुराधा जैन, पूजा जैन, रेशू जैन, शिरोमणि जैन, सुषमा जैन, इंद्रा जैन, रेखा जैन, ऊषा जैन आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें