फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 के पार, गर्मी ने कर दिया लोगों को बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग मंगलवार को परेशान दिखे। तेज धूप के कारण लोग झुलस गए। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सड़कों से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्गो पर चलना भी दुश्वार हो गया। गर्मी को दूर करने के लिए बच्चों ने स्वीमिंग पूल में जाकर मस्ती की। डॉक्टरों द्वारा भी भीषण गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करने की सलाह दी। पिलाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि गर्मी से पानी की कमी हो जाती है। कटे हुए फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। बासी खाने से परहेज करें। गर्मी से बीमार होने पर चिकित्सकों से उपचार कराए। जितना हो सके धूप में न निकले। धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखे और आंखों के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें