फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15171.476 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15171.476 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
विज्ञापन

बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को किसान सेवा सहकारी समिति सरूरपुर कलां के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिले में विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों में 15171.476 मीट्रिक टन गेहूं विक्रय किया है
डीएम में सरूरपुर कलां के गेहूं क्रय केंद्र पर विक्रय रिकॉर्ड का अवलोकन किया। क्रय केंद्रों में 589 किसानों का 7731.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है और एक करोड़ 52 लाख 69 हजार 712 रुपये का भुगतान किसानों के खाते में किया। जिले में एक अप्रैल से 19 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हुए हैं। जिले में 5175 किसानों से 2996.37 लाख रुपये का 15171.476 मीट्रिक टन गेहूं विक्रय किया है।
विज्ञापन

अब तक किसानों के खातों में 265.559 लाख रुपये का किसानों के खातों में भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने अधिकारियों को किसानों के बकाया का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ कौशल देव ने बताया कि जिले में बड़ौत मंडी व खेकड़ा मंडी में ई पॉस मशीन चल रही है।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों ने की गेहूं तुलवाने की मांग
बागपत। सरूरपुर क्रय केंद्र पर गेहूं तुलवाने की मांग को किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। विजेंद्र क्यामपुर, रणधीर सिंह सूजरा, तेजपाल सरूरपुर आदि ने बताया कि वह गेहूं क्रय केंद्र पर पांच जून से उनका टोकन का नंबर था। तभी से उनका गेहूं क्रय केंद्र पर पड़ा हुआ है। क्रय केंद्र का स्टाफ बार-बार उन्हें टरका रहा है। इसी दौरान किसानों को सूचना मिली की कि डीएम क्रय केंद्र पर पहुंचे हैं। जिस पर वह भी क्रय केंद्र की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें