ओटीएस का लाभ लेने के लिए पहुंच रहे उपभोक्ता
बड़ौत। ओटीएस योजना की समाप्ति के मात्र 10 दिन बचे हैं। ऐसे में योजना का लाभ उठाने के लिए बिजली दफ्तरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र में लोगों ने जमकर होली खेली, वहीं शुक्रवार को बिजली दफ्तर खुलते ही सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि यह उपभोक्ताओं के लिए अंतिम मौका है। 31 मार्च के बाद विद्युत के बकाएदारों के खिलाफ निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 बी के तहत पुलिस एवं न्यायालय की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं शुक्रवार को अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह, एसडीओ विकास अहलावत, जेई रवि प्रताप, जेई आलोक, एसडीओ गोपाल आदि ने टीम के साथ उपभोक्ताओं से संपर्क किया।