विभागों में चहल-पहल कम, चुनाव में लगे कर्मचारी
बागपत। चुनाव के चलते विभागों में कर्मचारी की संख्या कम हो गई है। अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी होने के कारण कार्यालय खाली पड़े है। 11 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव जिले के 1027 बूथों और 527 केंद्रों पर संपंन होगा। जिसको लेकर कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक की ड्यूटी लगा दी गई है। विभिन्न विभागों से ड्यूटी निर्धारित होने के कारण विभागों में कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है। अधिकांश विभागों के दफ्तर खाली पड़े हुए है। कोई चुनाव कार्यालय में कार्य के संबंध में पहुंच रहे है तो एनआईसी में। विकास भवन के अधिकांश दफ्तरों में एक-दो कर्मचारी कार्य करते मिले।