बड़ौत (बागपत)। नेहरू बाल एकेडमी में बुधवार को आयोजित समारोह में मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जैन व डायरेक्टर सुरेंद्र जैन ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि वर्षभर हुई खेलकूद प्रतियोगिता, अंग्रेजी प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में अपनी कक्षा में स्थान पाने पर आराध्या, साक्षी, लक्षित, ओम गोयल, परी, उत्सव, नमामि चौधरी, आरची जैन, सृष्टि, स्तुति, वासु, शमा, छवि, जुनैद, अरिहंत, वंशिका, इकरा, स्नेहा, गौरव, दीपक, दीपा, मेघा आदि को सम्मानित किया। इनमें मंजू शर्मा, सरिता शर्मा, ऋषभ जैन, अर्चना, सीमा, रीतु, शशि, पूजा वर्मा, ज्योति का योगदान रहा। संचालन ऋषभ जैन ने किया।