फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल के छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सेवियर संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल लेवल प्रतियोगिता में जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक पदक जीते। पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठन सेवियर द्वारा हर वर्ष नेशनल लेवल पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। 19 नवंबर 2018 को हुई प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के 460 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, इनमें से कक्षा 8 के शौर्य सिवाच ने नेशनल लेवल पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिग्विजय सोलंकी, रिसिका तोमर, मुबारक, विकास, हरि पंकज, इशांत शर्मा, तुषार, रितिक सोलंकी, सूरज, सौरव, छवि, समीर, प्रतिभा, शिवानी, राजन तोमर, ईशा उज्ज्वल सहित 16 ने भी अपने वर्गों में पदक प्राप्त किए। विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल में पदक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इसमें निदेशक डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, ऋषिपाल, विनोद तोमर, मोनू राणा, अरुण तोमर, सुनील तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें