फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को छलने का काम कर रही सरकार-जयंत चौँधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार झूठे सपने दिखाकर ठगने का काम कर रही है। अब जनता को इसका पता लग गया है। केंद्र सरकार ने किसानों को छह हजार रुपये साल का अनुदान की घोषणा तो कर दी, लेकिन यह किन किसानों को मिलेगा, इसकी शर्त ही लगा दी। यानि जो अपने काम अपना गुजारा करने के लिए कर रहे हैं, उन्हें कोई अनुदान नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जयंत चौधरी रविवार को नगर में रालोद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुरेश मलिक की पुत्री सोनम की शादी में शरीक होने आए । पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो हेक्टेयर तक के किसानों को छह हजार रुपये हर साल देने की बात पर कहा कि सरकार ने रुपये देने की घोषणा तो कर दी, लेकिन साथ ही शर्त दी कि गांवों में मात्र 10-15 लोगों को ही यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब खेती में काम नहीं चलता है तो किसान या किसान पुत्र नौकरी या मजदूरी करते हैं। उनकी इस मजबूरी में सरकार ने अड़ंगा लगा दिया। छह हजार रुपये की घोषणा करके किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को देना ही है तो उसे उसकी फसलों के दाम लागत से डेढ़ गुना दे।
प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि अब पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। रालोद सभी धर्मों व जाति के लोगाें को साथ लेकर उनकी समस्याओं की लड़ाई लड़ रही है। गन्ना भुगतान पर उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार भुगतान दिलाने की बात करती है, लेकिन किसानों के खातों में रुपये नहीं पहुंचे और वह भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें