फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज के आह्वान पर मंगलवार को नगर और देहात क्षेत्र मेें स्थित बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुई। इससे लेन-देन कार्य ठप रहा। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ रुपये निकालने को लेकर ग्राहकों ने एटीएम की मदद लेनी चाहिए, लेकिन अधिकांश एटीएम में खाली पड़े मिले।
बता दें कि यूनाईड फोरम आफ बैंक के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी सिंडिकेट बैंक के सामने एकत्रित हुए और मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी की और मांग की कि बैंक कर्मियों के साथ वेतन समझौते को विलंब लागू किया जाए। इसके बाद सभा का आयोजन किया। इसमें विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि गत पांच वर्षा से बैंक मेें लगभग 2.5 गुना काम बढ़ा है, जबकि कर्मचारियों की संख्या 22 हजार कम हो गयी है, सरकार की नीतियों के अंतर्गत जो अंधाधुंध लोन कराया जा रहा है, उसे एनटीए की राशि लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे बैंकों में कैश तरलता की कमी आ गयी है, जिससे लाभ घट रहे है। इस हालत मेें यूएफबीओ की मांग है कि बडे़ उद्योगपतियों पर पैसा फंसा है, उसे वसूल किया जाए। एक साल हो चुका है, कोई सकारात्मक बात सरकार नहीं कर रही है, इसलिए सरकार से मांग की कि वेतन समझौते पर सकारात्मक बात की जाए। सभा मेें संजीव, भूपेंद्र, मोनू कुमार, दीपक, सचिन कुमार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डीके जैन, देवेंद्र कुमार, सचिन, देवेंद्र, भूपेंद्र अंकुर, नीरज, अधीर, आजाद राठी, ओम सिंह, कपिल, हरिओम, बिजेंद्र, अर्जुन, भूपेंद्र, अशोक, शुभम, दलीप, राज कुमार, अंकुश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में बड़ौत एलआईसी कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल के अंतर्गत मंगलवार को शाखा पर धरना व प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों की हड़ताल बुधवार को जारी रहेगी। धरने पर पल्ले गुप्ता, राजवीर, अशोक चौहान, सुधीर, नीरज, अक्षय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें