बड़ौत (बागपत)।
भारत विकास परिषद द्वारा अग्रसेन चौक पर स्टॉल लगाकर पुराने कपड़ों का गरीब और निर्धन व्यक्तियों को वितरण किया।
कपड़ा वितरण कार्यक्रम मेें बच्चे, युवा और महिलाओं की भीड़ लगी रही और उन्होंने कपडे़ लेकर परिषद के कार्य की सराहना की। परिषद द्वारा पूुराने कपडे़, जूते, चप्पल, कंबल, स्वेटर, पेट, कोर्ट, पाजामा शूट वितरण किया और पांच हजार कपडे़ वितरित किए। उद्घाटन विधायक केपी मलिक ने किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को कपडे़ बांटे, कहा कि यह कार्य समाज सेवा है। यहां पर बिना भेदभाव गरीबों को कपडे़ बांटे जा रहे हैं। इसमें विधायक प्रतिनिधि प्रदीप जैन, अध्यक्ष आलोक जैन, डॉ. आरए गर्ग, अनुराग, विवेक जैन, योगेश, संजय, अतुल, डॉ. राम अवतार गर्ग, प्रवीण जैन, सौरभ, राकेश जैन, मुकेश जैन, अरिदमन, विशाल वर्मा, सुभाष जैन, दीपक जैन, संजीव जैन आदि रहे।