बागपत। मूर्ति देवी कॉलेज और बागपत इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में बीएड द्वितीय वर्ष और बीटीसी छात्र-छात्राओं के स्काउट एवं गाइड शिविर के चौथे दिन कमांडर रामकिशन शर्मा ने स्ट्रेचर बनाना, वाद यंत्रों से संगीत, मीनार, आग से बचाव, बाढ़ से बचाव के बारे में जानकारी दी। चेयरमैन सुशील गिरि, डायरेक्टर गजराज गिरि और प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं ग्राइड की विशेषताओं से अवगत कराया। प्रवक्ता प्रीति झुनझुन, कविता, रीतू गोस्वामी, अंजलि रानी, सुरेंद्र कुमार, अकिंचन, मनोज आदि रहे।