फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जौहड़ी में बेटियों के लिए खुलेगी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा चुके जौहड़ी में लड़कियों के लिए शूटिंग रेंज खोली जाएगी। शूटर दादी चंद्रो तोमर ने अपने खर्च से अपनी जगह पर लड़कियों के लिए रेंज खोलने की तैयारी की है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी साल रेंज में प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निशानेबाजी में जौहड़ी गांव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए और पहचान बनाई है। अब यहां पर लड़कियों को निशानेबाजी के प्रति प्रेरित करने के लिए नई शूटिंग रेंज खोली जा रही है। शूटर दादी चंद्रो तोमर ने अपनी जगह पर ही रेंज खोलने का फैसला किया है। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर खोली जाने वाली रेंज पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चंद्रो तोमर कहती हैं कि रेंज में लड़कियों के अभ्यास की व्यवस्था की जाएगी। वह चाहती हैं कि लड़कियां खेल में आगे आएं और अपना कॅरियर बनाएं। साल 2019 में ही इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें