फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद ने गन्ने क्रय केंद्रों पर घटतौली का आरोप लगाया है। रालोद ने ब्लॉक स्तर पर अपने स्तर से जांच के लिए समिति बनाई। किसानों के सामने गन्ने की घटतौली सबसे बड़ी समस्या है। राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की इस समस्या को देख ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि पिलाना में अमित फौजी, खेकड़ा में डॉ. वीरेंद्र बैसला, बागपत में कर्ण सिंह मानव, बड़ौत में मनोज तोमर, बिनौली में प्रधान राजू तोमर सिरसली और छपरौली में अशोक कुमार किसानों के साथ समन्वय कर जांच करेंगे। घटतौली मिलने पर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


26 को आएंगे रालोद सुप्रीमो अजित सिंह
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह 26 नवंबर को ढ़िकौली गांव में आयोजित शोक सभा में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें