फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
धर्म नगरी बिनौली में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। रथयात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
मंदिर जी मंच पर रथयात्रा से पूर्व आनंद म्यूजिकल ग्रुप मेरठ के कलाकारों ने संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, इसके बाद निकाले लकी ड्रा में श्री जी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य अरविंद जैन दिल्ली, सारथी बनने का सौभाग्य राजेंद्र जैन दिल्ली, चवर ढुलाने का सौभाग्य अक्षय जैन व खजांची सुरेंद्र जैन बने। रथयात्रा मंदिर मंच से प्रसिद्ध बैंडबाजों के साथ प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा में कमठ का उपसर्ग, भगवान महावीर स्वामी का पालना, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, ब्रज की होली, भगवान बाहुबली का अभिषेक व देशभक्ति सहित दर्जनों मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। जैन समाज के लोग रथयात्रा में बैंडबाजों की मधुर धुनों पर थिरकते चले। रथयात्रा मेन बाजार से होकर बस स्टैंड पर पहुँची यहां बनी पांडुकशिला पर जैन समाज के लोगों ने भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर श्री जी का अभिषेक किया। इसके बाद रथयात्रा वापस मंदिर जी पर आकर ही संपन हुई। मंच संचालन और रथयात्रा का संचालन सुकमाल जैन और प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया। रथयात्रा में सुधांशु जैन, आदीश जैन, फूल चंद जैन नेमचंद जैन, धनेंद्र जैन, रिंकू जैन, प्रशांत जैन, अतुल जैन, विकास जैन, नीटू जैन, सचिन जैन, पारस जैन, पीयूष जैन, विक्की जैन आदि का सहयोग रहा।
रथयात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें