बड़ौत (बागपत)। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों द्वारा नव नियुक्ति ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, जिला विकास अधिकारी हुबलाल व डॉ. सौरभ राजपूत ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने राज्य एवं भारत सरकार की योजनाओं की चर्चा की और इन योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा जल का अनावश्यक दोहन होने के कारण भव्ष्यि में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने ग्राम स्तरीय सहित अन्य विभागों के साथ किसी प्रकार सामन्जस्य करना है, इसकी जानकारी दी। इसमें वैशाली भारद्वाज, प्रियंका यादव, सन्नी मलिक, प्रवीण कुमार, अजित कुमार, अनिल, विकास आदि रहे।