दोघट (बागपत)।
नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शिक्षा, व्यवहारिक संबंधी विषयों के प्रश्न पूछे गए। इसमें बच्चों ने अधिकांश प्रश्नों के सही उत्तर दिए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को आनंद बैंसला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूकुम पाल सिंह यादव ने कहा कि बच्चें सामान्य ज्ञान की वृद्धि के लिए अखबार पड़े तथा टीवी पर समाचार सुने। विषय संबंधी ज्ञान के लिए कक्षा में अध्यापक के समझाने पर ध्यान दें। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के आयोजक आनंद बैंसला व प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा को सम्मानित किया। इसमें सुशील कुमार, कमलजीत, अरविंद कुमार, नीरज कुमार, सतीश कुमार, इरफान, नरेश कुमार आदि रहे।