फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश से पोलियो को भगाया - डॉ. नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि देश से पोलियो को खत्म हो गया, लेकिन अभी पड़ोस के देशों में सक्रिय है। इस लिए अभी सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए सभी टीके लगवाने चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को वात्सायान पैलेस में आयोजित कोर एडरा की वर्कशॉप में पहुंचे एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि अभी पोलियो से मुक्ति पाई, अन्य बीमारियां अभी सक्रिय है। जिससे हमें अपने बच्चों को बचाना है। डीएमसी फसीउर्रहमान ने देश में पोलियो की बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोलियो को मिटाने में बहुत परेशानियां और विरोध झेला, इसके बावजूद से जड़ से खत्म किया। इसमें मीडिया का अहम योगदान है। जिनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया और दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। एसआरसी विवेकानंद विश्वास ने कार्यशाला को संबोधित किया और पोलियो मिटाओ अभियान में मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की। इस दौरान कोर एडरा के डीएमसी फसीउर्रहमान, मुजीबुर्रहमान, बीएमसी मंजू शर्मा, डॉ. नईम काजमी, शमशाद अली, सुषमा राणा, आशीष, सुभाष नैन, विनोद कुमार, पायल, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें