फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन पर चला 14 घंटे कार्य, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग स्थित बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर लाइन में मरम्मत के कारण मेरठ - बागपत मार्ग का आवागमन प्रभावित रहा। वाहनों का रूट डायवर्ट किया हुआ था। वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे ने विगत दिनों बागपत रोड रेलवे स्टेशन के समीप की लाइनों को बदलने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार की रात में करीब आठ बजे रेलवे लाइन पर विभाग के कर्मचारियों ने कार्य करना शुरू किया। कार्य के शुरू होते ही मेरठ-बागपत मार्ग पर फाटक लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इधर-उधर के रास्तों से वाहन चालकों को गुजरना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों को बैरीकेटिंग लगाकर बागपत से ही डायवर्ट कर दिया। छोटे वाहन इस मार्ग से होते बली रेवले फाटक से होते हुए लॉ कॉलेज के बराबर से होते हुए गणतव्य पर पहुंचे। इसके अलावा सूरजपुर महनवा रेलवे के अंडर पास से गुजरकर चौहल्दा से होते रवाना हुए। करीब 14 घंटे मार्ग रूठ डायवर्ट रहने से वाहन चालक परेशान हो गए। शुक्रवार की सुबह वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। सरूरपुर के लिए रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस तैनात रही। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि गेट नंबर 28 पर रेलवे फाटक के बीच चेक लाइन ओर पत्थरों को बदला गया है। इस कारण यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी हुई। वहीं लाइन पर कार्य के चलते ट्रेनों को ट्रैक से धीमी गति से निकाला। कार्य के चलते कोई भी ट्रेन रद्द नहीं हुई।

अंडर पास से उठानी पड़ी परेशानी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वाहन चालकों के लिए अंडर पास जी का जंजाल बन रहे है। बारिश के कारण जलभराव की समस्या विकराल है। शुक्रवार को सैकड़ों वाहन यहां से गुजरे। जलभराव के कारण परेशानी झेली। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को हुई। रेलवे विभाग इस समस्या को दूर कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें