विधायक ने साल में रोपे 365 पौधे
बड़ौत। गुराना रोड पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला द्वारा साल में 365 पौधे रोपित करने का लक्ष्य पूरा करने पर हर्ष जताया गया। डा. अरविंद वर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विधायक सहेन्द्र रमाला पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जागरूक हैं। उन्होंने गत वर्ष सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के भूगोल के प्रवक्ता डा. अरविंद वर्मा के बेटे दक्ष वर्मा के जन्मदिन पर पौधरोपण कर लोगों को बच्चों के जन्मदिन व शादी समारोह के अवसर पर पौधरोपण का संकल्प दिलाया था। साथ ही स्वयं व अपने प्रतिनिधियों द्वारा एक साल में 365 पौधरोपण का संकल्प लिया था। बुधवार को यह लक्ष्य पूरा हो गया।