फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव में जिला कांग्रेस की विधि प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें प्रकोष्ठ की नई जिला कमेटी की घोषणा की और पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डीपी सिंह एडवोकेट ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कमेटी में सुरेंद्र राणा, नेहा और अशोक कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, एडवोकेट राजवीर सिंह खोखर, संजीव कुमार तोमर और महेंद्र सिंह शर्मा महासचिव, साजिद अली और कुलदीप कुमार खोखर को संयुक्त सचिव, सतेंद्र पंवार, प्रदीप सोती, दीपक शर्मा, सत्यपाल सिंह पंवार और बिरेंद्र कुमार शर्मा को सचिव, राज कुमार सिंह तोमर और अशोक कुमार को प्रचार सचिव, सत्यप्रकाश को कोषाध्यक्ष बनाया। जबकि मनोज राणा, राजीव कुमार, श्याम सिंह खोखर, अनिल कुमार, दीपक कुमार राठी और राजेंद्र सिंह तोमर को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार एडवोकेट ने की। संचालन हरेंद्र एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें