फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव से निजात दिलाने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली व गल्हैता गांव के ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बावली गांव के गोपी पट्टी के काफी ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गलियों मेें दो-दो फीट गंदा पानी भरा है। मोहल्लेवासी व स्कूल के बच्चों को आने-जाने मेें परेशानी हो रही है। इस संबंध मेें बीडीओ ने मौका मुआयना किया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर तुरंत जल निकासी कराने की मांग करते हुए कहा कि जलभराव के कारण बच्चों में बीमारी फैल रही है। इस मौके पर जितेंद्र, सतेंद्र, विचित्रपाल, जगवीर, देशपाल, सतीश, पप्पू, रवि, मित्रपाल, पंकज तोमर, शीलू, आशीष, सत्यपाल, जयपाल, ओमप्रकाश, सुदेश आदि मौजूद रहे। थे।
विज्ञापन

वहीं गल्हैता गांव के ग्रामीणेां ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव के शिव मंदिर व कावंड़ मार्ग पर जल भराव हो रहा है। इसके चलते जल सिंह, सुखपाल, श्रवण आदि के मकान भी गिर चुके है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिव कुमार, सत्यवीर, नरेश, कालीचरण, पवन, जयकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें