दोघट (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया। यज्ञ के ब्रह्मा मास्टर शक्ति सिंह रहे। जबकि यज्ञमान गोपीचंद रहे। इस मौके पर राम गोपाल आर्य, ओमप्रकाश, डॉ. सुखवीर, प्रवीण कुमार, बाबूराम, शिवकुमार, यामीन अंसारी, नरेश, हरबीर, रामचंद्र, नरेश, बिल्लू, अशोक, बीरसैन, ऋषिपाल आदि रहे। ब्यूरो
बाबा काले सिंह मंदिर में हुआ हवन और भंडारा
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव में बाबा काले सिंह के मंदिर पर ग्रामीणों ने हवन एवं भंडारे का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बाबा काले सिंह की आराधना की। परिवार में सुख एवं शांति के लिए कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें खेमचंद माहेश्वरी, बबलू चौधरी, नरेंद्र पंडित, सागर शर्मा, पंकज कुमार, रवि राठी, विपिन महेश्वरी, नीरज शर्मा, मोनू शर्मा आदि रहे। ब्यूरो