फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को एकजुट करने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड स्थित मिलन मैरिज हाल में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने एक दिवसीय कैडर कैंप और जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कश्यप निषाद आरक्षण पर विचार किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कश्यप ने कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष पर पार्टी को पहुंचाने के लिए आह्वान किया। कैंप मेें राजनीति, पढ़ाई पढ़ाकर बागपत जनपद की तीनों विधान सभा व लोकसभा में कार्यकर्ता बूथ तक पहुंचकर पार्टी का प्रचार करने के लिए टीम का गठन किया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा समाज 70 साल से शोषित है, जिसको किसी भी पार्टी ने कश्यप समाज का हिस्सा आरक्षण नहीं दिया है, आज कश्यप समाज पार्टी बनकर कश्यप समाज का हिस्सा दिलाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर राजेश तुरैहा ने बताया कि सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कश्यप समाज की सभी जातियों को ओबीसी से 2016 में निकला, इसे लेकर 7 जून 2018 को उप्र मेें रेल रोको आंदोलन कर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की, लेकिन सरकार ने मांग नहीं मानी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार कश्यप समाज का भला नहीं कर सकती, इसलिए कश्यप समाज की निषाद एकता पार्टी बनाई, जो सत्ता मेें आकर कश्यप समाज का हिस्सा दिलाएंगी। इसमें जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, उपाध्याय राजीव कश्यप, महासचिव अशोक कश्यप, प्रदीप कश्यप, निषाद पार्टी के अध्यक्ष सेहू कश्यप ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें