फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई, नहीं मिला कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई के बाद भी किसानों को कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। किसानों ने थाने में तहरीर देकर कब्जा दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि बामनौली गांव में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर चक पैमाइश व कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई की जा चुकी है। चकबंदी विभाग द्वारा एक साल पहले पैमाइश कर दी गई थी। एक किसान ने उनके चकों पर कब्जा कर रखा है, जिस कारण झगड़े की स्थिति बनी हुई है। जब भी वे कब्जा करने की बात करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है। उन्होंने कब्जा दिलाने की मांग कर तहरीर दी। इस मौके पर जगदीश, दीपचंद, देवी सिंह, जयप्रकाश, टीकाराम आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें