फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडजा निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राजपुर खामपुर गांव में अधर में लटके खड़ंजा निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने गांव मेें प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पांच माह से खड़ंजा निर्माण का कार्य अधर में लटका है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पूरे रास्ते में कीचड़ की समस्या बन गई है। आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते खड़ंजे का निर्माण पूरा नहीं कराया जा रहा है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों मेें जयवीर, छोटू, राजवीर, अनिल, सुभाष, हरपाल, नवीन, उमेश, संजीव, आनंद पाल, सुशील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें