बड़ौत (बागपत)। गुजरात के अहमदाबाद में हुई 32वीं नेशनल अंडर-13 ओपन चेस चैंपियनशिप मेें बड़ौत के आर्यन वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 से 22 जून तक गुजरात के अहमदाबाद मेें चली चैंपियनशिप मेें देशभर के 312 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इसमें बड़ौत के आर्यन ने 11 राउंड खेलते हुए 95 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11वें राउंड में आर्यन का मुकाबला तमिलनाडु के रोहित कृष्णा एस से हुआ। इस मौके पर विजेता आर्यन वार्ष्णेय को सम्मानित किया। दिल्ली चेस एसोसिएशन के सचिव एके वर्मा ने आर्यन की जीत पर खुशी जताई। सूचना पर नगर मेें खुशी की लहर दौड़ गई। आर्यन के दादा राम गोपाल वार्ष्णेय दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें प्राचार्य पद पर रहे हैं। खुशी जताने वालों में अनिल जैन, मनोज जैन, अंकित जैन, सुमित जैन, प्रवीण जैन, प्रभात जैन शामिल रहे।