फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। किरठल गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने निगम के कर्मचारियों पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही विभागीय अफसरों पर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कराने और मनमाने बिल भेजने का आरोप लगाया। पंचायत में सर्वसम्मति से एसई से मिलने का निर्णय लिया गया। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रामकिशन की अध्यक्षता और वीरेंद्र सिंह के संचालन में हुई पंचायत में काफी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता पहुंचे। समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान ने कहा कि निगम की टीमें चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रही हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से एसई रामबीर सिंह से मिलकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। उधर, एसडीओ गोपाल से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि कुछ दिन पूर्व चेकिंग में 28 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए थे। इसलिए उन्हें बचाने के लिए पंचायत की जा रही है। पंचायत में महेंद्र, जगदीश, राममेहर, ओमपाल, संजीव, धर्मपाल, अशोक, सुखवीर, जयवीर, इलम सिंह, पुष्पेंद्र चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें