फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पन हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दाहा गांव के पप्पन हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी हाशिम ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इस मामले में सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। दाहा गांव में 25 मई को युवती से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन की धारदार हथियारों से काटकर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक आरोपी हाशिम पुत्र यूसुफ फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को आरोपी ने एडीजे कोर्ट मेें आत्मसमर्पण किया, वहां से उसे जेल भेजा। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया पुलिस के दबाव में आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें