बागपत। वीडीओ और जीपीओ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में उपवास रखा। उन्होंने कहा सुनवाई नहीं हुई तो छह जून से अनिश्चित हड़ताल होगी।
ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी तीन सूत्रीय मांगे पूरी न होने को लेकर विरोध व्यक्त कर रहे हैं। काली पट्टी बांधकर कार्य किया। तीन दिवसीय सामूहिक रूप से अवकाश रखा। शनिवार को मांगों को लेकर विकास भवन में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एक दिन का उपवास रख कर विरोध व्यक्त किया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शासन और प्रशासन स्तर से उनकी ग्रेड-पे 2800 करने, समय से पदोन्नति और योग्यता स्नातक करने के लिए मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। प्रांतीय संगठन ने शासन को अवगत कराया जा चुका है। मंत्रियों के माध्यम से ज्ञापन भेजा। अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर दो जून को विकास भवन में एक दिवसीय उपवास रखा। उन्होंने कहा छह जून से अनिश्चित कालीन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें सुनील बंसल, वीरेंद्र पाल, रवि कुमार, मोहम्मद इमरान, प्रशांत अहलावत, जोनी चौधरी, कृष्ण कुमार, सुधीर रूहेला, हरिओम त्यागी, मुकेश यादव, मेम पाल, रोहित खोखर, सतीश कुमार, प्रमेंद्र तोमर, गंगाराम आदि रहे।