बड़ौत (बागपत)।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उप्र संघर्ष समिति के आह्वान पर तहसील में जुलूस निकाला और कार्यालयों में तालाबंदी कर मुख्यमंत्री की सभा का विरोध करने के लिए प्रतिनिधिमंडल शामली के लिए रवाना हो गया।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल सिंह और महामंत्री आनंद पाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपने चैंबरों को बंद कर तहसील मेें जुलूस निकाला। रजिस्ट्रर कार्यालय पर तालाबंदी कर हाईकोर्ट बेंच की मांग कर अधिवक्ता शामली में होने वाली सीएम की रैली के लिए रवाना हो गए, जहां वे हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसमें विनेश तोमर, राममेहर सिंह, धर्मवीर सिंह तोमर, यशवीर सिंह चौहान, ईश्वर सिंह, हरेंद्र, संजीव, तेजवीर तामर, श्याम सिंह खोखर, सत्यपाल मान, दीपक राठी, विनोद मान, दिनेश मान आदि मौजूद रहे।