बड़ौत (बागपत)। कस्बा टीकरी के एक किसान ने विद्युत अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर तहसील में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उसका उत्पीड़न नहीं रुका तो वह 25 मई को परिवार सहित भूख हड़ताल शुरू कर देगा। टीकरी कस्बा निवासी अनिल राठी पुत्र सोमनाथ राठी ने बताया कि उनके यहां आठ मई मेें विद्युत अधिकारियों ने मीटर बंद दिखा कर कनेक्शन काट दिया और 60 हजार का बकाया दिखाकर उसके खिलाफ एफआईआर करा दी और बाद मेें 1.07 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इस संबंध मेें वह अधिकारियों के चक्कर काटते हुए थक गया, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बुधवार को वह तहसील पहुंचा और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। उसने चेतावनी दी कि 25 मई तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील में परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठेगा।