बागपत। क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को बीटीसी की परीक्षा हुई। एसपीआरसी कॉलेज में तीन पाली में परीक्षा हुई। इसमें 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बीटीसी परीक्षा तीन पाली में हुई है। इसमें 933 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 33 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान भी चेकिंग अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों को पूरा सहयोग रहा। इसके अलावा चांदीनगर रोड स्थित गोपी चंद कॉलेज में बीटीसी की परीक्षा हुई। इसमें कई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां भी शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।