दोघट (बागपत)। सनबीम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर कुशीनगर में रेलवे क्रासिंग पर हादसे में मारे गए स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य दिपेश जैन अध्यापक धर्मेंद्र राठी, योगेंद्र, आदेश व छात्र-छात्राओं में मानसी, समीर, आदित्य, छवि, रिया, बादल, लविश, रश्मि उपस्थित रहे।