बागपत। बड़ौत पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करके एक बच्चे को जबरन उसके दादा को सौंप दिया। बच्चे की मां की शिकायत पर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी ने मामले को गंभीरता से लेकर बड़ौत इंस्पेक्टर को बच्चे को पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।