बागपत। स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन और सोशल फाउंडेशन ने गौरीपुर जवाहर नगर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सरकार की योजनाओं के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत गरीब लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे। दिल्ली की एक संस्था ने प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजन के तहत नुक्कड़ नाटक किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ज्योति शर्मा ने किया। इसमें प्रियंका शर्मा, छात्रा संगीता, पूजा, सरिता, साक्षी, रेणु, नीरू का सहयोग रहा।