बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड पर मलकपुर और बड़ौत के बीच दो कारों में टक्कर हो गई। इससे कारों में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। इनसे मेें एक को सीएचसी में भर्ती कराया।
मलकपुर निवासी कमल तोमर पुत्र ओमवीर गांव से शिफ्ट कार लेकर बड़ौत आ रहा था। तभी बड़ौत की ओर से जा रही बलेरो कार से बड़ौत और मलकुपर के बीच उनकी टक्कर हो गई और कार खाई मेें जा गिरी। बलेरो मेें सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई है, वे घर चले गए। जबकि कमल तोमर को गंभीर चोटें आई। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।