फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बैसाखी पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया, इसमेें स्कूली बच्चों ने एक से एक बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसका शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने किया। यूकेजी, एलकेजी व नर्सरी के बच्चों ने आई बैसाखी, पंजाबी गाना गबरू मुटियारा आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक के बच्चों ने नृत्य नाटिका का भी मंचन किया। यूकेजी की छात्रा प्रेरणा ने पंजाबी भाषा मेें परिचय देकर निबंध सुनाया। इसके अलावा लविश, हिमांशु, हरित, लव, अंश, सक्षम, प्रेरणा, आराध्या ने देशभक्ति कार्यक्रम व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मेधावियों को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन कोर्डिनेटर रश्मि शर्मा, अम्बिका, दीपा तोमर, नीतू, मीनू, अनु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें