बागपत। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित 18 गांवों के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, वर्मी कंपोस्ट, बीज वितरण और कृषि यंत्रीकरण और खाद सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है।
उप कृषि निदेश प्रशांत कुमार ने बताया कि चयनित गांवों में 112 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और 768 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। वर्मी कंपोस्ट और मृदा स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण के लिए 18 को लाभ दिया । आवश्यकता के अनुसार 4805 किसानों को बीज वितरित किया। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण के चलते 90 किसानों को इसका लाभ दिया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पुराने लक्ष्य के अनुसार किसानों को लाभ दिया।
चयनित गांव
हीबपुर नंगला, अहमद शाहपुर पदड़ा, कर्म अलीपुर गढ़ी, सूरजपुर महनवा, भागोट, सुन्हैड़ा, डगरपुर, घिटौरा, बिजवाड़ा, आजमपुर मुलसम, मौजिजाबाद नांगल, रहतना, बोढ़ा, सूप राजपुर, छदरपुर, शबगा, इब्राहिमपुर माजरा शामिल हैं।