बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षा संस्थाओं में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
लॉर्ड महावीरा एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने बताया कि प्रत्येक कक्षा के पांच मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें सार्थक, अर्पित, वंशिका, किशन, आरोही, आर्यन, प्रियांशु, सृष्टि, विधि चौधरी, गीतांजलि, अवि तिवारी, तरुण, अमन जैन, देव, वंश, वीर तोमर, चेतना तोमर, तान्या, सौरभ, मेघा, अंकिता, निधि, अर्जुन आदि रहे।
दयानंद बाल विद्या मंदिर में संचालक राज कुमार आर्य और प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कक्षा एक में खुशी प्रथम, परी द्वितीय और सिफा तृतीय, दूसरी कक्षा में अंकुश प्रथम, बुलबुल द्वितीय और अंशिका तृतीय, कक्षा तृतीय में रिया प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और परी तृतीय, कक्षा चार मेें बुलबुल प्रथम, आयुषी द्वितीय और कार्तिक तृतीय, कक्षा पांच में खुशी तोमर प्रथम, स्वाति द्वितीय और कनक शर्मा तृतीय, कक्षा छह में यशिका तोमर प्रथम, अरशी द्वितीय और गौरव तोमर तृतीय, कक्षा सात में कुंजन प्रथम, संदीप द्वितीय और अखिल राणा तृतीय, कक्षा आठ में शुभ प्रथम रहा। विजेताओं को प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह तोमर, संचालक व प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में भी वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर प्रो. डॉ. महेश कुमार मुछाल, राजेंद्र, नरेंद्र सिंह मान, रामप्रकाश, संजीव, अशोक, महिपाल, सुरेंद्र तोमर, प्रमोद, राज कुमार ने मेधावियों को सम्मानित किया। वहीं कांलिदी कॉलेज का बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2015-17 का रिजल्ट घोषित हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरए गर्ग ने बताया कि छात्रा प्रेक्षा जैन ने 91.65 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अदिति ने 90.65 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, संयम ने 89.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया । इस मौके पर बीटीसी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता तोमर, डॉ. राकेश तोमर, डॉ. सचिन वर्मा, डॉ. अमित सरोहा, अजिम, देशपाल, प्रदीप कुमार, प्रीति पंवार, साक्षी, भारती, रीना, नेहा मान, आंचल जैन, विपिन डबास, विनोद कुमार, राहुल शर्मा आदि रहे।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने कार्यभार सौंपा
बड़ौत (बागपत)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद का कार्यभार सौंपा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह ने की। संचालन पीटीआई विजय कुमार और पंकज ने किया।