बागपत। हरिद्वार में हुई खेल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में शाहमल राइफल क्लब के निशानेबाजों ने पदक जीते। कोच शेखर तोमर ने बताया कि सचिन डोडवाल, मयंक, इंदु, अब्दुल राशिद ने निशानेबाजी में पदक जीते हैं। क्लब में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया। इसमें चौधरी हरबीर सिंह, पंकज तोमर, अंकुर तोमर, आनंद पाल, भीष्म, लुकमान, सचिन, दीपक, वसीम, चेतन, मनीष, मुकुल, तेजस तोमर मौजूद रहे।